{"_id":"6988ec817d5023b9040b9b6f","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-truck-at-chhatri-intersection-commotion-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-153460-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छतरी चौराहे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छतरी चौराहे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
हंगामे के चलते छतरी चौराहे पर लगा जाम। संवाद
पीलीभीत। टनकपुर–बरेली हाईवे पर शहर के छतरी चौराहे के पास रविवार रात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के टनकपुर–बरेली हाईवे पर स्थित छतरी चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने चौराहे पर जमकर हंगामा किया और ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि एलएच शुगर फैक्टरी में गन्ना खाली कर लौट रहे ट्रक ने पहले साइकिलसवार युवक को टक्कर मारी और फिर एक कार को भी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखाशा निवासी राजेश के रूप में हुई है। वह राजानी गेस्ट हाउस में सफाई कर्मचारी था और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था।
स्थिति तनावपूर्ण, दो थानों की पुलिस पहुंची
हादसे के बाद कुछ लोगों ने ट्रक चालक पर लोहे की सरिया से भी हमला किया। इससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल सत्येंद्र कुमार और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से चालक को छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने भिजवाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद