फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cyber crime

किराना व्यापारी के फोन पर आया मैसेज, खाते से उड़ाए 30 हजार

Sat, 11 Jan 2020 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
पीलीभीत। किराना व्यापारी के बैंक खाते से जालसाजी कर 30 हजार रुपये उड़ा लिए गए। मोबाइल पर मेसेज मिलने पर घटना का पता लगा। कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के सरैंदा पट्टी गांव निवासी किराना व्यापारी मोहम्मद रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक की नकटादाना शाखा में है। सात जनवरी को वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आठ जनवरी को इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर उनके मामा कुतुबुद्दीन सुबह 11 बजे के बाद एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गए। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से उन्होंने दो बार में 20 हजार रुपये निकाले और वापस आ गए। इसके बाद जालसाजी कर उनके खाते से 30 हजार रुपये और निकाल लिए गए। मोबाइल पर मेसेज मिलने पर इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित के होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी रुपये निकालने गए मामा को दी। यह सुनकर मामा भी कुछ समझ नहीं पाए। एटीएम कार्ड पीड़ित के मामा के पास रहा और कुछ घंटे बाद ही रकम निकाल ली गई। खाते में महज चार रुपये शेष बचे। शनिवार को बैंक जाकर इसकी जानकारी जुटाई। इसमें कुछ अधिक पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

बैंक अफसरों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर सेल को सुरागरसी में लगाया है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed