फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Current went through the lives of two Cheetals

करंट से दो चीतलों की जान गई

Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बराही के जंगल से सटे एक फार्म हाउस पर दो चीतलों की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने चीतलों के शव बरामद कर लिए। किसान जोगेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल से करीब 400 मीटर की दूरी पर बराही निवासी किसान जोगेंद्र सिंह चीनिया ने दस एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। इसमें इन दिनों गेहूं की फसल खड़ी है। जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीव अकसर जंगल से निकलकर कृषि फसलों का नुकसान करते है। बताते हैं कि वन्य जीवों से फसल बचाने के लिए जोगेंद्र सिंह ने भी अपने खेत में तार डालकर उसमें करंट छोड़ रखा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के आसपास जंगल से निकलकर आई दो चीतल उक्त तार के आसपास मंडराने लगी। कुछ ही देर में तार के संपर्क में आने पर दोनों चीतलों की करंट से मौत हो गई। शुक्रवार को रेंजर अनिल शाह हाईकोर्ट गए थे, इसलिए उक्त मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई। इधर रेंजर के शनिवार को वापस लौटने पर घटनास्थल की जांच करने के बाद आरोपी किसान के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। यह भी बताते हैं कि इस मामले में आरोपी किसान से जुर्माना जमा कराने के प्रयास चल रहे थे। पूरे दिन रेंज कार्यालय में जुर्माना जमा करने को लेकर दौड़ भाग जारी रही, ताकि जेल जाने से छुटकारा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed