फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cultutral programme in district.

Pilibhit News: मुशायरे की महफिल में शायरों ने पेश किए बेहतरीन कलाम

Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cultutral programme in district.
मोहल्ला शेर मोहम्मद ​स्थित खानकाहा पर मुशायरे की सजी महफिल। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित खानकाहे उस्मानिया कदीरिया में मंगलवार रात जश्ने विलादत हुजूर ताजुल औलिया सरकार सैय्यद मौलवी अब्दुल कदीर मियां, शानोशौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान हर साल की तरह मुशायरे का आयोजन हुआ। देर रात तक चले इस आयोजन में नामचीन शायरों ने शिरकत कर अपने बेहतरीन कलाम पेश किए।
विज्ञापन

मुशायरे की सरपरस्ती हजरत मुफ्ती हसन मियां कदीरी ने की। सदारत को रामपुर से आए मौलाना सरदार अहमद जमा रामपुरी ने और निजामत को शराफत हुसैन शाद ने अंजाम दिया। मुशायरे में मुफ्ती हसन मियां कदीरी के अलावा मौलाना सरदार जमा, मोईन आलम नवाबगंज, अफसार सिद्दीकी खटीमा, मोहम्म हाशिम नाज, मोहम्मद नाजिम कदीरी, अशरफ जमा काबिश, नवावुद्दीन खां शैदा आदि ने मोहब्बत, इंसानियत, दर्द और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित शायरी पेश कीं।
विज्ञापन

कलाम के दौरान शायरों ने अमन, भाईचारे और इंसानी जज्बातों को अपनी शायरी के जरिए बयां किया। अंत में खानकाहे उसमानिया के सज्जादा नशीन हजरत हसन मियां कादरी ने सभी शायरों को इज्जत और इनाम देकर नवाजा और मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed