फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cultural programme in district.

Pilibhit News: मंडप में गूंंजे मंत्र और कुबूल है...विवाह बंधन में बंधे 440 जोड़े

Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद
पीलीभीत। शहर के ड्रमंंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बने मंडप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजी। मंत्रों की ध्वनि और कुबूल है का स्वर एक साथ गूंजा। समारोह में 440 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। गन्ना राज्यमंत्री और अफसरों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 30 अक्तूबर तक 2450 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान 364 आवेदन निरस्त कर दिए। अब 2086 लोगों का विवाह कराया जाना है। चार तिथियों 12,15,16 को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और 17 को पूरनपुर के एक निजी स्कूल में इसका आयोजन होना है। बुधवार को पांच सौ से अधिक जोड़ों की शादी कराई थी। शनिवार को 492 जोड़ों को बुलाया था। जोड़ों के न आ पाने पर 440 नव युगलों का विवाह कराया। इसमें 100 अल्पसंख्यक जोड़े भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन ताेमर आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पौधा भेंट किया। इसके बाद मंडप में पहुंचकर वर-वधू पर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

एक घंटे तक सामान की लाइन में लगे वर-वधू
शनिवार को हुए समारोह में काफी हद तक व्यवस्थाएं बेहतर नजर आईं। अव्यवस्थाओं ने भी पीछा नहीं छोड़ा। दोपहर में करीब डेढ़ बजे शादी की रस्में पूरी होने के बाद वर-वधू को सामान की लाइन में लगना पड़ा। वर-वधू एक घंटे से अधिक समय तक धूप में खड़े रहे। उधर, खाने के पंडाल में लोगों की भीड़ उमड़ी तो यहां की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गईं। लोग स्टाल पर पहुंचने वाले धक्का-मुक्की करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री से शिकायत करने पहुंचे दिव्यांग, सीडीओ ने रोका
शिकायतों का निस्तारण न होने पर फरियादी ऐसे सामूहिक आयोजन में ही अपना दुखड़ा सुनाने के लिए जन प्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं। ऐसा ही शनिवार को सामूहिक विवाह के दौरान हुआ। बीसलपुर के राजूपुर कुंडरी के रहने वाले ओमकार भी यहां पहुंचे। आरोप था कि उनकी जमीन पर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। दिव्यांग को शिकायती पत्र हाथ में देख सीडीओ ने अधीनस्थ कर्मचारी से उसे पहले ही रुकवा दिया और शिकायत स्वयं लेकर समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।


यातायात व्यवस्था लडखड़ाई, जाम से जूझे लोग
सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू, बराती-घराती, अफसर, कर्मचारी और अन्य लोगों को मिलाकर पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। आवागमन में लगे वाहनों की संख्या भी अधिक रही। यातायात पुलिस ने आयोजन को लेकर पूर्व से कोई रूट प्लान नहीं बनाया था। भीड़ बढ़ते ही गौहनिया चौराहे से लेकर जिला अस्पताल मोड़ तक जाम की समस्या रही। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से कई स्थानों पर ड्यूटी लगाकर आवागमन बहाल कराया। दोपहर में जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो घंटों वाहनों को रेंगना पड़ा।

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed