फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

भव्य होगा गोमती महोत्सव का आयोजन, वृंदावन के कलाकार बांधेंगे समा

Sun, 06 Nov 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
cultural
गोमती उद्गम स्थल स्थित मंदिर पर की जा रही रंगाई। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गोमती महोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। भव्य रूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां वृंदावन के कलाकार छह दिन तक समा बांधेंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल माधोटांडा क्षेत्र में स्थित गोमती नदी के उद्गम स्थल पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस बार मेले को महोत्सव का रूप दिया जा रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए। छह दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। श्रीराम चरित्र मंचन में बृज लोक कला फाउडेंशन ग्रुप मथुरा वृंदावन के कलाकार भाग लेने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। उद्गम स्थल परिसर क्षेत्र में दुर्गा नाथ मंदिर, गोमती मैया समेत अन्य मंदिरों के अलावा झीलों के क्षेत्र और मंच को रंगाई पुताई और मरम्मत कर नया रूप दिया जा रहा है। मेले में लगने वाले वाहन स्टैंड, दुकानों आदि की नीलामी प्रक्रिया भी एसडीएम कलीनगर की मौजूदगी में पूरी हो गई है। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार उद्गम स्थल पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भाग लेकर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
---
महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए लगाए जा रहे होर्डिंग
महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन के अलावा क्षेत्रीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। भव्य आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार भी जोरों में हैं। होर्डिंग तैयार कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। जिससे लोग महोत्सव में पहुंचकर श्रीराम चरित्र मंचन समेत अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सके।
विज्ञापन

---
परिवार के साथ गोमती उद्गम स्थल पहुंचे एडीजी
एडीजी राजकुमार शनिवार को परिवार के साथ गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। इसके बाद झील क्षेत्र का नजारा देख स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। उद्गम स्थल का शांत वातावरण देख एडीजी काफी प्रसन्न हुए। करीब आधा घंटा तक रुकने के बाद वह रवाना हो गए। इस दौरान सीओ पूरनपुर ज्योति यादव और इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोमती महोत्सव का भव्य आयोजन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता रहेंगे। अव्यवस्थाएं रोकने के लिए राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
- शिखा शुक्ला, एसडीएम कलीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed