फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

अब बांस उत्पादन को लगेंगे पंख, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। जनपद में बांस की पैदावार को अब पंख लगेंगे। वन अनुसंधान केंद्र की ओर से भेेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही पैदावार की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इससे बांसुरी कारीगरों को काफी सहुलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

बांसुरी नगरी के रूप में मशहूर जनपद में बांसुरी बनाने में प्रयोग किए जाने वाले बांस की पैदावार नहीं होती थी। असम से बांस को मंगवाया जाता था। इसके लिए कारीगरों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती थी। आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था। शहर के सिविल लाइन साउथ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने बांसुरी कारीगारों की समस्या के बाबत बांस की पैदावार को लेकर पत्राचार किए थे। उन्होंने पारि पुनर्स्थापन वन अनुसंधान केंद्र प्रयागराज को पत्र लिखा था। जिसमें वातावरण को अनुकूल बताकर बांस की बेहतर पैदावार होने की बात लिखी थी। पत्र को संज्ञान में लिया गया, नतीजतन 24 फरवरी को संस्थान की तीन सदस्यीय टीम ने जनपद का दौरा कर कई इलाकों की भौगोलिक स्थिति को परखा था। टीम ने बनकटी समेत अन्य इलाकों का भ्रमण करने के बाद बांस की पैदावार के लिए क्षेत्र को अनुकूल बताया था। पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। केंद्र की ओर से चार दिन पूर्व प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। इससे अब जनपद के बांसुरी कारीगरों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। अधिक खर्च भी बच सकेगा। परियोजना सहायक राहुल सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही पीलीभीत जनपद में बांस की पैदावार से संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed