फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

...अली के दुलारे हजरत शाहजी मियां

Thu, 08 Aug 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। कुतुबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्स-ए-पाक के चौथे दिन कुरान ख्वानी हुई। बुधवार को शहर में चादरों की गश्त निकाली गई। दरगाह ए शेरिया में सुबह से लेकर देर शाम तक चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के इस ऐतिहासिक उर्स-ए-पाक में बुधवार को भी काफी संख्या में जायरीन शाहजी बाबा के फैज ओ करम की तलब लिए पहुंचे। शहर में चादरों की गश्त निकाली निकाली गई। इस दौरान जायरीन ने बड़ी संख्या में दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और दुआएं मांगी। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। उर्स में जिले के अलावा अन्य प्रांतों से आने वाले जायरीन का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इधर मंगलवार देर शाम नातिया मुशायरा हुआ। जिसकी सदारत दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने की। मुशायरे में कमबूल हुसैन फैज, हसन मियां कदीरी, शाद पीलीभीती, तौसीफ कादरी, इरफान सागर, हाशिम नाज, जिया, उस्मान नजीम, कदीरी शेरी, शफीक रिठौरवीं, कमर पीलीभीती, हसरत जमा, अवसार सिद्दीकी, अमीर अहमद, डॉ. इलियास, शाहिद सेंथली आदि ने अपने कलाम पेश किए। दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने बताया कि आठ अगस्त को सुबह 10.10 बजे दरगाह शरीफ पर कुलशरीफ होगा। इसी दिन मामू मियां खकरा शरीफ पर दिन में एक बजे मामू मियां का कुलशरीफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed