फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodiles are continuously seen in Devha river, villagers are in panic, department unaware

Pilibhit News: देवहा नदी में लगातार दिख रहे मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, विभाग अनजान

Mon, 25 Mar 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crocodiles are continuously seen in Devha river, villagers are in panic, department unaware
पीलीभीत/ अमरिया। थाना सुनगढ़ी के गांव भंगा मोहम्मदगंज निवासी 70 वर्षीय रामभरोसे की मगरमच्छ के हमले में मौत के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का प्रतिदिन ही देवहा नदी के किनारे आना-जाना होता है। ऐसे में अब ग्रामीणों को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने ऐसे में सुरक्षा के कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम फसल रखवाली के लिए खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थाना सुनगढ़ी के गांव भंगा मोहम्मदगंज निवासी रामभरोसे का शव देवहा नदी के कुंड में उतराता मिला था। शव के आसपास मगरमच्छ घूम रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नदी के किनारे पर भी मगरमच्छ देखे थे। मृतक के बाएं हाथ का पंजा, चेहरा और पैर का पंजा मगरमच्छ ने खा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सामाजिक वानिकी टीम के चेतन कुमार व वन्य जीव प्रभारी सोनी सिंह का कहना था कि किसान की मौत कैसे हुई इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो वर्ष से नदी में दिख रहे मगरमच्छ, प्रतिदिन होता है आना-जाना
ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले भंगा मोहम्मदगंज के करीब देवहा नदी के पास लगने वाले मेले के समय पहली बार मगरमच्छ को देखा गया था। उसके बाद से नदी से निकले नालों में भी मगरमच्छ दिखे। करीब एक वर्ष पूर्व नाले में भैंस नहलाने के दौरान मगरमच्छ ने ग्रामीण का पैर पकड़ लिया था। इसके अलावा मगरमच्छ के हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की घटना भी सामने आई। बता दें कि चेतराम, राम अवतार मदनलाल, होरीलाल, अली अहमद, खेमकरन मोहम्मद उमर, भगवान दास, नौशाद, नंदराम आदि के भंगा मोहम्मद देवहा नदी पुल के आसपास खेत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पर हर समय आना-जाना रहता है। नदी के कुंड में मगरमच्छों की मौजूदगी से हर समय खतरा बना हुआ है। जरूरी है कि सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

------------
मगरमच्छ तो नदियों में रहते ही हैं। इनको रेस्क्यू कर कहीं नहीं ले जाया जा सकता। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। नदी के आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- सोनी सिंह, वन्य जीव प्रभारी
--
किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में किसी जानवर के खाए जाने की पुष्टि हुई है।
- पवन पांडेय, थाना प्रभारी सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed