फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile reached the Collectorate premises

Pilibhit News: कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचा मगरमच्छ

Mon, 08 Jul 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Crocodile reached the Collectorate premises
कलेक्ट्रेट परिसर में धूसा मगरमच्छ।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले भी उफना गए हैं। शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव से रविवार को एक मगरमच्छ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के निकट खकरा नदी भी बहती है। बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा इससे जुड़े नाले भी उफनाए हुए हैं। ऐसे में नदी से निकलकर मगरमच्छ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचने लगे हैं। रविवार को सुबह करीब आठ बजे बारिश के बीच मगरमच्छ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद थे। यहां तैनात होमगार्ड ने मगरमच्छ को देखा तो खलबली मच गई। परिसर में मगरमच्छ होने की सूचना पर काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन मगरमच्छ अपने स्थान से नहीं हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू शुरू कर मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद शहर से दूर ले जाकर नदी में छोड़ दिया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत टीम को भेजा गया। संभावना जताई जा रही है कि खकरा नदी से नाले के जरिये मगरमच्छ यहां तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed