फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   criminal arrested

चोरी की स्कूटी तो मिल ही गई, तीन बाइकें भी हत्थे आ गईं

Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
criminal arrested
पीलीभीत। एक दिन पहले छोटी मार्केट से एक स्कूटी चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर आ गई थी। तलाश के बाद हत्थे चढ़े दोनों चोरों ने पहले चोरी की गईं तीन बाइकों के बारे में बता दिया। उन्हें भी बरामद करने के बाद पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को जेल भेज दिया। बरामद हुई बाइकों के स्वामियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मोहल्ला छोटी मार्केट के पास एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी। इसमें चोरी करने वाले दो लोगों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उसके आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश की। रविवार रात धरपकड़ में कोतवाली के पीछे मोहल्ला फीलखाना निवासी फैज पुत्र फैय्याज और जुबैर पुत्र सलीम को पुलिस ने उनके घर से पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद हुई। चोरों ने पुलिस की पूछताछ में तीन अन्य बाइकें पहले चोरी करना कबूला। पुलिस ने वे बाइकें भी बरामद कर लीं। दोनों ने तीनों बाइकें भी पीलीभीत से ही चुराईं थीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि स्कूटी और बाइक उन्होंने ही चोरी की है। वह नंबर बदलकर बाइक और स्कूटी बरेली, शाहजहांपुर और नेपाल तक बेचते थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि चोरी की बाइकें बरामद करने के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed