{"_id":"5f722cb18ebc3e9bb542fdd5","slug":"criminal-arrest-pilibhit-news-bly421475391","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर के सात इनामी लुटेरे गिरफ्तार कर भेजे जेल, आठवां अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर के सात इनामी लुटेरे गिरफ्तार कर भेजे जेल, आठवां अब भी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दिनदहाड़े राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में जमानत पर छूटकर आए सात लुटेरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सप्ताह भर पहले दर्ज की गई गैंगेस्टर एक्ट की रिपोर्ट में सातों की गिरफ्तारी की गई। चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। हालांकि लंबा समय बीतने के बाद भी आठवें साथी को पकड़ने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है।
नौ माह पहले पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग पर बदमाशों ने सुबह करीब सात बजे जमकर तांडव मचाया था। एक-एक कर वनकर्मी समेत दर्जन भर राहगीरों से लूटपाट की थी। एक राहगीर पर तमंचे से फायर भी किया था। लूटपाट करते वक्त बदमाश राहगीरों को पीटकर जंगल में बंधक बनाते जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हजारा थाना पुलिस ने पहले घटना को दबाने के प्रयास किए थे। मगर मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो छानबीन शुरू की गई थी। लूटपाट की घटना सही निकलने पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। दो महीने बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए सात लुटेरों को जेल भेज दिया था। आठवां साथी हत्थे नहीं चढ़ सका था, जोकि अभी भी फरार है। जमानत पर छूटकर आने के बाद पुलिस ने सभी पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट सप्ताह भर पहले दर्ज की। हजारा थाने में दर्ज एफआईआर की विवेचना सेहरामऊ उत्तरी थाना एसओ पुष्कर सिंह को मिली। हजारा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित सात गैंगेस्टर गांव कंबोजनगर निवासी लक्की उर्फ लखविंदर, बंटी उर्फ सूरज, सोनू उर्फ सोनी, संदीप, पुप्पी सिंह उर्फ मलकीत, गग्गी उर्फ मैनी और लकी को रविवार शाम सवा पांच बजे थाना क्षेत्र के एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। एसओ हजारा शमशाद अहमद ने बताया कि सोमवार को सभी का चालान कर दिया गया है।
50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के बाजारघाट गांव निवासी दलजीत को पुलिस ने नेपाल सीमा से पकड़ा। उसके पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कुछ देर बाद ही आरोपी दलजीत के पिता छिंदरपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें हजारा पुलिस पर एक अन्य आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए गए। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया। संवाद