{"_id":"58557deb4f1c1bc72b649e36","slug":"zilla-panchayat-members-report-on-fake-caste-certificate-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में जिपं सदस्यों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में जिपं सदस्यों पर रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में दाखिल जाति प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जाने के मामले में दोनों जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला पंचायत सदस्यों पर यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है। जिला पंचायत के वार्ड एक से रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह व वार्ड दो से गुरमीत सिंह मल्ली विजयी हुए थे। दोनों सदस्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षित सीट से चुनाव लड़े थे। इसमें दोनों ने पिछड़ी जाति का जो प्रमाणपत्र संलग्न किया था उसे फर्जी बताकर पूरनपुर निवासी वसीम वेग ने एसडीएम से शिकायत की थी। इसपर डीएम के आदेश पर पहले एसडीएम पूरनपुर और बाद में तीन सदस्यीय टीम ने इसकी जांच की थी। दोनों जांचों में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के डीएम ने दोनों के खिलाफ एफआईआर के आदेश पूरनपुर तहसीलदार को दिए थे। हालांकि जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने प्रशासन को पत्र देकर प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने को एक सप्ताह की मोहलत मांगी थी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। शनिवार को पूरनपुर तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने पूरनपुर कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन