{"_id":"52d6590e2f85e977e0eef6745325bf97","slug":"youth-killed-in-a-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अमरिया के युवक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अमरिया के युवक की मौत, एक घायल
अमरिया/पीलीभीत।
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में मैजिक व बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार थाना व कसबा अमरिया के मोहल्ला खेड़ा निवासी 16 वर्षीय अफजाल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका तहेरा भाई इम्तियाज घायल हो गया। घायल को भोजीपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी कल्लू ने बताया कि उनका पुत्र अफजाल गांव निवासी तहेरे भाई इम्तियाज के साथ बाइक पर सवार होकर भोजीपुरा अपनी बहन को लेने गया था। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अफजाल की मौके पर मौत हो गई।
घायल इम्तियाज को भोजीपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर अफजाल के घर कोहराम मच गया। घर वाले भोजीपुरा के लिए रवाना हो गए हैं।