फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies after three days of beating

पिटाई के तीन दिन बाद युवक की मौत  

Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
तकिया गांव के रहने वाले 28 वर्षीय पप्पू पुत्र हरवंदन की शनिवार रात मौत हो गई। परिवार वालों ने पप्पू की मौत की वजह तीन दिन पहले दोस्त के साथ हुई मारपीट में आई चोटें बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया निवासी पप्पू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। तीन दिन पहले उसकी सुआबोझ गांव के रहने वाले अपने दोस्त कालीचरन से मारपीट हो गई थी। जिसमें उसको कई जगह चोटें आई। परिवार वालों ने आपसी विवाद समझ इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की और घायल का इलाज कराते रहे। शनिवार रात पप्पू की अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजनों ने तीन दिन पहले हुई मारपीट के दौरान आई चोटों को मौत का कारण बताया। आरोपी दोस्त कालीचरन व उसके साले तकिया गांव निवासी अरविंद के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार सुबह तहरीर मिलने पर गजरौला पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी तुलसा देवी ने बताया कि उसके चार बच्चे  दस साल की क्रांति, आठ वर्ष का साजन, पांच का राजन और तीन वर्ष का छोटू हैं। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।    
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आरोपी कालीचरन का मोबाइल गिर गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उसी की चोटों से मौत की बात पीड़ित परिवार कह रहा है। मृतक की पत्नी तुलसादेवी से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी कालीचरन व उसके साले अरविंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - जयवीर सिंह, इंस्पेक्टर गजरौला      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed