{"_id":"6af881975eab3956ad0c0659","slug":"two-injured-in-dog-attack-girl-cheek-mauled-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114219-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुत्तों के हमले से दो घायल, बच्ची का गाल नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुत्तों के हमले से दो घायल, बच्ची का गाल नोचा
विज्ञापन
- बच्चों को बचाने के प्रयास में पालतू कुत्ते ने मालिक को काटा, सीएचसी में रोज पहुंच रहे आठ से दस मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गांव अक्खेपुर में पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक को काटकर घायल कर दिया, जबकि अलीपुर में घर के बाहर खेल रही साढ़े चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसका गाल नोच लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। कुत्तों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
अक्खेपुर निवासी आदित्य पुत्र मुकेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेत पर गया था। वहां उसने कुत्ते को बुग्गी से बांध रखा था। इसी दौरान पट्टा तोड़कर कुत्ता वहां खेल रहे बच्चों की ओर दौड़ पड़ा। बच्चों को बचाने के लिए आदित्य ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उसी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके दोनों हाथों में काटकर घायल कर दिया। इसके बाद पास खड़े बैल पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को काबू किया। शनिवार को आदित्य ने सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
दूसरी घटना अलीपुर गांव की है। यहां घर के बाहर खेल रही साढ़े चार वर्षीया बच्ची अकशु पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के दाएं गाल को बुरी तरह नोच लिया। परिजन घायल बच्ची को लेकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के हमलों के चलते बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सीएचसी में प्रतिदिन आठ से दस लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -