Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopard Found Dead After Fight with Another Carnivore in Bandhavgarh Tiger Reserve

उमरिया: जंगल में मृत मिला तेंदुआ, दूसरे मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में गई जान; डॉग स्क्वाड ने भी की सर्चिंग

Sat, 14 Nov 2026 08:57 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 08:57 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर रेंज स्थित बघडो बीट में गश्त के दौरान तेंदुए का शव मिला। पोस्टमार्टम में दूसरे मांसाहारी वन्यजीव से संघर्ष में मौत होने की पुष्टि हुई। वन विभाग ने इसे प्राकृतिक मृत्यु माना है।

 

विज्ञापन
Leopard Found Dead After Fight with Another Carnivore in Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ में संघर्ष में मरा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। पनपथा कोर रेंज की बघडो बीट में पैदल गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को तेंदुए का शव मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण किसी दूसरे मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष होना पाया गया है। वन विभाग ने इसे प्राकृतिक मृत्यु माना है।

विज्ञापन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा, बीट प्रभारी और अन्य वनकर्मी बघडो बीट के जंगल में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वन क्षेत्र में तेंदुए का शव दिखाई दिया। मृत तेंदुए का लिंग स्पष्ट नहीं हो सका। शव की स्थिति के आधार पर अनुमान लगाया गया कि उसकी मृत्यु कुछ दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ कार्यालय, भोपाल और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को दी गई।

विज्ञापन

डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से की गई जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी, पशु चिकित्सकों की टीम और संबंधित विभागीय सदस्य मौके पर पहुंचे। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप की आशंका को खारिज करने के लिए डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सर्चिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक को हुई उल्टी, कई ने की पेट दर्द की शिकायत

NTCA की SOP के तहत हुआ पोस्टमार्टम
तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया गया। क्षेत्र संचालक, उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, वन्यजीव विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और NTCA प्रतिनिधि की मौजूदगी में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी एवं पशु चिकित्सकों की टीम ने शव परीक्षण किया। पोस्टमार्टम के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर तेंदुए की मौत किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष में होना पाया गया। वन विभाग ने इसे प्राकृतिक मृत्यु माना है।

नमूने सुरक्षित कर नियमानुसार किया अंतिम संस्कार
शव परीक्षण के बाद प्रयोगशाला में जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मृत तेंदुए के शव का भस्मीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि जांच और कार्रवाई का आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के अनुसार, तेंदुए की मौत के मामले में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पोस्टमार्टम में दूसरे मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष को मौत का कारण पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed