{"_id":"58dd49854f1c1b0b0563df99","slug":"young-man-thrown-acid-on-wife-and-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और दो बच्चों पर युवक ने फेंका एसिड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और दो बच्चों पर युवक ने फेंका एसिड
Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और दो बच्चों पर युवक ने फेंका एसिड
Link Copied
साढ़ू के भाई की शादी में परिवार संग कस्बे में आए एक युवक ने बुधवार देर शाम कहासुनी पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर तेजाब डाल दिया। वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया। तेजाब से झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम आरोपी को ग्राम पिपरगहना के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पिपरगहना निवासी मोहम्मद शफी बुधवार को अपने साढू़ रेहान के भाई इकबाल की शादी में शामिल होने परिवार के साथ बिलसंडा आया था। देर शाम किसी बात को लेकर मोहम्मद शफी की पत्नी गुड़िया से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोहम्मद शफी ने साढू़ के घर बाथरूम में रखा तेजाब लाकर पत्नी गुड़िया और आठ वर्षीय बेटी शकी व चार वर्षीय जेनू पर डाल दिया। इसके बाद वह भाग गया। महिला के चेहरे और पैरों पर एसिड पड़ा। इसके अलावा बच्चों के शरीर पर भी कई जगह तेजाब के छींटे पड़े। इस घटना से बारातियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में झुलसे तीनों लोगों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें भोजीपुरा (बरेली) के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने बिलसंडा पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला के भाई चांदबाबू की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद शफी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दो टीमें गिरफ्तारी के लिए जुट गईं। देर शाम उसे ग्राम पिपरगहना के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है आरोपी पति आए दिन नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। कल भी दोनों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। पति उससे शादी के बाद रात को ही चलने की जिद कर रहा था, जबकि पत्नी सुबह चलने को कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।