तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार फांदकर घर में घुसकर युवक ने कमरे में सो रही महिला को धर दबोचा। उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसका रिश्तेदार मोहम्मद आरिफ पिछले कई दिनों से उसको फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर पीड़िता कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। देर रात दीवार फांदकर आरोपी घर के भीतर घुस आया। पीड़िता के कमरे में आकर आरोपी ने तमंचे के बल पर रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए और आरोपी को धर दबोचा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।