{"_id":"57278d854f1c1bc17b5cd8e9","slug":"woman-cutting-grass-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काट रही महिला से किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काट रही महिला से किया बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 02 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बीसलपुर के एक गांव की विवाहिता पशुओं के लिए खेत में घास काट रही थी। इसी बीच पहुंचे गांव के ही एक युवक ने उसे तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। रिपोर्ट दर्ज न करने पर विवाहिता एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रभारी कोतवाल को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला एसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह पहली मार्च को पशुओं के लिए घास काटने गई थी। शाम पांच बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने उसे तमंचा के बल पर कब्जे में ले लिया और गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार किया और घटना की जानकारी पुलिस व अन्य किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद वह घर पहुंची और पति को जानकारी दी। सुबह पति के साथ जब थाने गई तो पुलिस ने तहरीर नहीं ली और उसे डांट-डपट कर भगा दिया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।