{"_id":"57360acf4f1c1b816b919a2a","slug":"woman-assault-the-knife-struck-on-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से की मारपीट विरोध पर मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से की मारपीट विरोध पर मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 13 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। घर में घुसकर मारपीट की गई। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई पुत्रवधू को भी पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के जारकल्लिया गांव निवासी सोमवती पत्नी महेन्द्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुुरुवार देर शाम घर पर वह अपनी पुत्रवधू नेहा के साथ कामकाज कर रही थी। पति बाहर काम के सिलसिले में बाहर गए थे। पुराने विवाद को लेकर गांव का ही संजू अपने भाई गेदन लाल और भाभी सरोज के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पुत्रवधू बचाने आई तो उसको भी पीटा गया। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने एएसपी से शिकायत की। जिसके बाद बरखेड़ा पुलिस ने एएसपी के आदेश पर प्रकरण की तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।