फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Without rape report Driven from his station

बिना रेप की रिपोर्ट  लिखे थाने से भागाया

Fri, 29 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 29 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Without rape report Driven from his station
रेप - फोटो : demo pics
थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के तमाम लोग गांव की एक रेप पीड़ित किशोरी के साथ पुलिस लाइंस पहुंचे और एसपी से मिलकर पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने और थाने से भगाने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश एसओ को दिए हैं। 
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के तमाम ग्रामीण रेप पीड़िता किशोरी और उसके परिवार वालों के साथ दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस लाइंस पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। रेप पीड़िता के पिता ने एसपी को बताया कि 26 अप्रैल की दोपहर बाद उसकी पुत्री सहेली के घर गई थी। जहां सहेली के पिता ने उसकी पुत्री को नशीला मीठा पानी पिला दिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर रेप किया। काफी देर तक पुत्री जब घर नहीं पहुंची तो वह उसे तलाश करते आरोपी के घर पहुंचे और पुत्री के बावत पूछा, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बाद में उसकी पुत्री अमरिया मुर्गी पालन के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और पुत्री को लेकर थाना पहुंचे और पूरी घटना बताई। आरोप है कि पुलिस ने न तो तहरीर ली और न ही रिपोर्ट दर्ज की। उल्टे ही उसे डांट-डपट कर भगा किया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


महिला से रेप की कोशिश, रिपोर्ट
घुंघचाई। पति की गैरमौजूदगी में एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से बलात्कार का प्रयास किया। विरोध पर विवाहिता की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी गांव कढैया कनपारा निवासी संतोष कुमार के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव की विवाहिता ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर में सो रही थी। घर पर पति मौजूद नहीं थे। इस दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसे दबोच लिया और बलात्कार का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed