फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With colleagues in the region Moving vicious gangster

क्षेत्र में साथियों के साथ घूम रहा शातिर सरगना

Fri, 16 Oct 2015 06:46 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 16 Oct 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन

माधोटांडा के गांव मैनीगुलड़िया में आठ जुलाई को एक घर पड़ी डकैती का गिरोह सरगना मुकेशा धीमर दो दिनों से गांव ढक्काचांट और आसपास इलाके में पांच साथियों के साथ घूम रहा है। मुकेशा धीमर गिरोह की चहल कदमी से क्षेत्र के लोग अनहोनी घटना को लेकर दहशत में हैं। सूचना पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन गिरोह हाथ नहीं लग सके।

विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मैनीगुलड़िया निवासी वटेश्वर सिंह के घर आठ जुलाई की रात बदमाशों ने धावा बोलकर घरवालों को बंधक बंधक लिया था। साथ ही दो वर्षीय पुत्र सोहन का एक पैर पकड़कर हाथ से उल्टा लटका दिया अैर उसकी गर्दन पर बांका रखकर जान से मारने की धमकी देकर 1.53 लाख रुपये समेत पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने कुछ दिन बाद क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी वेदराम और माधोटांडा थाना क्षेत्र के कटकवारा निवासी ध्यान सिंह को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का खुलासा किया था। पुलिस का तर्क था कि दबिश के समय गैंग का सरगना मुकेशा धीमर फरार हो गया। तब से पुलिस मुकेशा धीमर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इधर, गांव ढक्काचांट और आसपास क्षेत्र में दो दिनों से मुकेश धीमर अपने पांच साथियों के साथ घूम रहा है। बृहस्पतिवार को गांव के समीप होने वाली एक दंगल प्रतियोगिता को देखने भी मुकेशा साथियों के साथ जा धमका था। मुकेशा धीमर गिरोह की क्षेत्र में चहल कदमी से गांव के लोग दशहत में है।
विज्ञापन

सूचना पर रात को पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन गिरोह का सरगना सहित कोई सदस्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि मुकेश शातिर किस्म का अपराधी है। इससे पहले अपहरण, हत्या आदि मामलों में उसे जेल भेजा गया था। गैंगस्टर की भी कार्रवाई उसके खिलाफ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed