{"_id":"67c0e10d73537320541c8aad9dd9c00b","slug":"wine-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 280 लीटर कच्ची शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान में 280 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने चिड़ियादाह गांव में दो लोगों को गिरफ्तार कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। उधर पूरनपुर में एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाल धर्मपाल सिंह ने आबकारी टीम के साथ ग्राम सुआबोझ, सबलपुर, सिरसा, घुंघचाई व कढेरचौरा में 165 लीटर कच्ची शराब व 700 लीटर लहन बरामद किया गया। इसमें सात लोगेां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है।
न्यूरिया। पुलिस ने आबकारी टीम के सहयोग से क्षेत्र के ग्राम ढकिया हुलकी, खजुआ व मैदना में छापामार कार्रवाई की। इसमें सेवाराम, श्रीपाल, बालकराम व ओमवती से 20-20 लीटर शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।