फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Search in jail: Eight mobile phones and contraband items recovered

जेल में तलाशी: आठ मोबाइल और प्रतिबंधित सामान बरामद

Fri, 16 Oct 2026 03:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 16 Oct 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Search in jail: Eight mobile phones and contraband items recovered
नौ हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जेल में बंदियों की तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, चार हेडफोन, दो डाटा केबल सहित अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। जेल प्रशासन की जांच में यह सामान मिला। सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल के बयान पर नौ हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हवालाती रघु से बैटरी-सिम सहित एक कीपैड मोबाइल मिला। कैदी दलेर सिंह से वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। पांच हवालातियों गुरदीप सिंह, शेरा, रामदीन, गुरभेज सिंह और सुखचैन सिंह से चार मोबाइल फोन और चार हेडफोन मिले। उनसे दो डाटा केबल और 48 पुड़ियां जर्दा भी बरामद हुआ। सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू से आधी पुड़ियां कूल लिप (तंबाकू) और पांच संदिग्ध नशीले कैप्सूल मिले। बंदी शुभम कुमार उर्फ मिश्री से भी बैटरी-सिम सहित एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना सिटी पुलिस ने सभी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed