{"_id":"6ad1fe150f01b02c170a5a00","slug":"when-stopped-from-creating-a-ruckus-they-attacked-with-a-weapon-and-committed-murder-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100320-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हुल्लड़बाजी से रोका तो हथियार से हमला कर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हुल्लड़बाजी से रोका तो हथियार से हमला कर कर दी हत्या
Fri, 16 Oct 2026 04:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
गांव माड़ी पन्नवां की घटना, दो घायल, हत्या का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। हरगोबिंदपुर थाना क्षेत्र के गांव माड़ी पन्नवां में वीरवार रात दो पक्षों में तकरार हो गई। इस घटना में बिक्रमजीत सिंह (46) नामक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भाम ले जाया गया। पुलिस ने करीब दस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायल गुरमुख सिंह और निशान सिंह ने बताया कि वे तीनों वीरवार रात अपने घर के पास खड़े थे। दूसरे पक्ष के लोग तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे थे। उन्हें गति कम करने के लिए कहा गया, जिस पर आरोपियों ने किरचों से हमला कर दिया।
पुलिस जांच
डीएसपी हरगोबिंदपुर मनोज कुमार के अनुसार, हमलावर पक्ष बिक्रमजीत सिंह पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा रहा था। बिक्रमजीत सिंह के इन्कार करने पर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। इसी दौरान हमलावरों ने तीनों पर किरचों से हमला कर दिया, जिससे बिक्रमजीत की मौत हो गई। एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने पुष्टि की कि इस वारदात में नशे का कोई संबंध नहीं है। पुलिस जल्द ही करीब दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।