{"_id":"4db5c1e825fbb86e816d4fdbb4f68b82","slug":"wife-of-blind-misconduct-try-tahrir-membership-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन की पत्नी से दुराचार का प्रयास, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेत्रहीन की पत्नी से दुराचार का प्रयास, तहरीर दी
Pilibhit
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नेत्रहीन की पत्नी से गांव के युवक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला की ओर से सुनगढ़ी पुलिस को गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति नेत्रहीन है। रविवार की रात उसका ससुर शहर में चौकीदारी करने गया था। घर में वह अपनी पुत्री के साथ आंगन में सो रही थी रात को गांव का ही तोताराम घर में घुस आया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी पुत्री और पति जाग गए। इस पर वह धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे पूर्व भी नौ जुलाई को युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसकी रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया था। सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन