{"_id":"33b9daa0ff5a3e59086a86aa21309067","slug":"wife-into-prostitution-with-pusher-husband-and-five-on-the-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को देह व्यापार में ढकेलने वाले पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को देह व्यापार में ढकेलने वाले पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Purnpur
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को देह व्यापार को मजबूर कर उसके पति और अन्य ससुरालियों ने जबरिया एक युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की ओर से उसके पति सहित पांच के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला की कलंदर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति और ससुराल वाले गलत प्रवृत्ति के लोग हैं। परिवार की महिलाओं से वैश्यावृत्ति कराकर धन कमाते हैं। शादी होकर जब वह ससुराल पहुंची तब एक साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। एक साल बाद पति ने काम करना बंद कर उसे देह व्यापार कर पांच सौ रुपये रोज लाने को कहा।
विज्ञापन
मना करने पर 22 जुलाई 2015 को उसके ससुरालियों ने मोहल्ला के हमीद से एक हजार रुपये लेकर उसके साथ बुरा काम करने को उकसाया। ससुरालियों ने उसे और हमीद को जबरिया एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि हमीद ने उसके साथ बलात्कार किया। इससे वह बेहोश हो गई। होश मेें आने पर उसने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर उसे कोतवाली से भगा दिया।
विज्ञापन
29 जुलाई को उसने घटना की शिकायत एसपी को भेजे पत्र में की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला की ओर से पति इबरार, इबरार के भाई निसार, मुखिया और मोहल्ला निवासी हमीद, मोहम्मद असलम की पत्नी उनीता के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है।