{"_id":"6ae7ac3c263c00a95e00b465","slug":"fearing-threats-from-the-brides-lover-the-groom-called-off-the-wedding-the-wedding-procession-returned-without-the-bridefearing-threats-from-the-brides-lover-the-groom-called-off-the-wedding-the-wedding-procession-returned-without-the-bride-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-176908-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुल्हन के प्रेमी की धमकी से डरे दूल्हे ने किया निकाह से किया इन्कार, लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुल्हन के प्रेमी की धमकी से डरे दूल्हे ने किया निकाह से किया इन्कार, लौटी बरात
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। प्रेमी की फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिलने से दूल्हे ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। घंटों पंचायत और थाने में शिकायत के बाद भी दूल्हा व उसके परिजन राजी नहीं हुए। देर रात बरात बगैर दुल्हन के लौट गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने दूल्हे को फोन करने वाले प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बरात शनिवार को जनपद बिजनौर के एक गांव से आई थी। बरातियों की आवभगत के बाद निकाह की तैयारी चल रही थीं। यार-दोस्त और रिश्तेदार भी दूल्हे की खुशी में शामिल थे। अचानक दूल्हे के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। दूसरी ओर से बोलने वाले शख्स ने स्वयं को उसकी होने वाली पत्नी का प्रेमी बताते हुए धमकी दी कि यदि उसने उसकी प्रेमिका से निकाह किया तो वह उसको जान से मार देगा। फोन कॉल कटते ही दूल्हे का चेहरा सफेद पड़ गया। वहां मौजूद उसके दोस्त भी खुशी के मौके पर दूल्हे का चेहरा देखकर हैरत में पड़ गए।
दूल्हे ने फोन कॉल व जान से मारने की धमकी की जानकारी अपने परिजनों को दी। जान से मारने की धमकी व होने वाली पुत्रवधू के किसी और से संबंध होने की जानकारी होने पर परिजनों ने भी निकाह से इन्कार कर दिया। परिजनों की ओर से इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को दी गई। धमकी की जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिजन भी घबरा गए। दूल्हा पक्ष को राजी करने के लिए बिरादरी के लोगों की कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन दूल्हा व उसके परिजन निकाह के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
पंचायत में कोई भी हल नहीं निकलने पर दोनों पक्ष देर रात थाने पहुंच गए। वहां भी दूल्हा व उसके परिजन निकाह नहीं करने के फैसले पर अडिग रहे। दूल्हा पक्ष बरात लेकर बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने के कारण वे चले गए। प्रेमी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी इससे इन्कार कर रही है।