Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bodies of husband and wife found in water-filled quarry following a dispute

Jhansi News: झगड़े के बाद पानी भरी खदान में मिला पति-पत्नी का शव

Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bodies of husband and wife found in water-filled quarry following a dispute
गिरजा की फाइल फोटो - फोटो : samvad
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली मोहल्ला निवासी शंकर प्रसाद (45) एवं उसकी पत्नी गिरिजा (42) का शव रविवार सुबह घर से करीब पचास मीटर दूर शनिदेव मंदिर के पास स्थित पानी से भरी खदान में मिला। परिजनों का कहना है शनिवार आधी रात के बाद दोनों झगड़ा करते हुए खदान तक जा पहुंचे थे। दोनों की दस साल की बेटी ने बताया कि झगड़े के दौरान पहले पिता ने मां को धक्का दिया। इसके बाद वह खुद खदान में कूद गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह दंपती की दस साल की बेटी के बताने के बाद परिजन वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। गोताखोरों ने उनके शव बाहर निकाले। दोनों के शरीर में चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

झगड़ते हुए दोनों खदान तक जा पहुंचे

बिजौली निवासी शंकर प्रसाद अपनी मां सोना, पत्नी गिरिजा (42) समेत पांच बच्चों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए शंकर छोटा-मोटा काम करता था। पत्नी गिरिजा भी उसकी मदद करती थी। परिजनों ने बताया शनिवार को काम से लौटने के बाद रात में शंकर ने शराब पी ली। कुछ देर बाद पत्नी गिरिजा के लौटकर आने पर शंकर नशे में चूर मिला। उसके शराब पीने से गिरिजा नाराज हो गई। दोनों में विवाद होने लगा। रात करीब एक बजे झगड़ा करते-करते दोनों घर के पीछे पानी से भरी खदान तक जा पहुंचे। उसी दौरान दोनों खदान में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बहू-बेटे के न दिखने पर सोना ने पौत्री रागिनी से पूछा। रागिनी ने बताया कि रात में दोनों खदान के पास झगड़ा कर रहे थे। इसके बाद वह आकर सो गई थी। यह पता चलने के बाद सोना तलाशते हुए खदान तक जा पहुंची। यहां बहू गिरिजा की चप्पल पड़ी हुई थी। खदान में देखने पर गिरिजा का शव नजर आया। यह देखते ही वह चीख उठी। आसपास के लोग जुट गए। खदान में दोनों के शव पड़े होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। टीम ने आसपास से सुबूत जमा किए।

000
परिजनों से पूछताछ करने एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पड़ताल करने से मालूम चला कि दंपती के बीच आपसी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों दुर्घटनावश पानी से भरी खदान में गिरे, जिससे उनकी मौत हुई। उनके शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं।
-सिमरन सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक

000
झगड़े के बाद पापा ने मम्मी को दिया धक्का
दंपती की छोटी बेटी रागिनी (10) झगड़े के समय वहां मौजूद थी। उसने पुलिस को बताया कि रात में मम्मी-पापा झगड़ा कर रहे थे। पापा झगड़ा करते हुए मम्मी को अपने साथ ले गए, उसके बाद पहले मम्मी को धक्का दिया, इसके बाद खुद भी कूद गए। उसका कहना है कि इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। वह अंदर आकर सो गई थी। शंकर की मां सोना दूसरे कमरे में सोई हुई थी। उसे भी रागिनी ने कुछ नहीं बताया। रविवार सुबह होने पर उसने उनके खदान के पास जाने की बात बताई।



कई लोगों की जान लील चुकीं पानी से भरी खदानें

प्रतापपुरा, गोरामछिया एवं बिजौली में तीन दर्जन से भी अधिक खदानें ऐसी हैं, जहां पानी भरने से खदान को बंद करना पड़ा। अब यह खदान जानलेवा हो चुकी हैं। पानी भर जाने के बाद क्रशर संचालक भी इनको बंद करने के बजाय खुला छोड़कर चले जाते हैं, इस वजह से हर साल ही यहां बड़े हादसे होते हैं। हर साल पानी भरी खदान में डूबने से मौत हो रही हैं, लेकिन इनके पास सुरक्षा इंतजाम कराने को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही।

-इस साल 10 जून को प्रेमनगर के बिजौली के डगरिया गांव में पानी भरने से बंद हो चुकी करीब 25 फीट गहरी क्रशर में कार्तिक रजक (8) पुत्र मुुकेश का भी शव मिला था। खेलते समय क्रशर में गिर जाने से वह डूब गया।
-21 मई, 2023 को डेली गांव स्थित खदान में कपड़े धोते समय चार वर्षीय बच्ची अर्चना पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मामी माया भी गहरे पानी में चली गईं। दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी।

-22 जुलाई, 2022 को बिजौली के रावतपुरा मोहल्ले के पास बनी गहरी खदान में नहाते समय अंशिका डूबने लगी थी। उसे बचाने के लिए 19 वर्षीय अर्जुन पानी में कूद गया। वह बच्ची को नहीं बचा सका और खुद भी डूब गया। दोनों के शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए।

गिरजा की फाइल फोटो

गिरजा की फाइल फोटो- फोटो : samvad

गिरजा की फाइल फोटो

गिरजा की फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed