{"_id":"57d57a4d4f1c1b3d3b31c467","slug":"why-not-write-a-report-to-the-minister-s-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों पर क्यों नहीं लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों पर क्यों नहीं लिखी रिपोर्ट
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के एग्रीकल्चर इंजीनियर की केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों द्वारा नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने की शिकायत पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर डीजीपी ने जवाब मांगा है। डीजीपी ने एसपी से पूछा है कि रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई।
बहराइच के महिपुरवा ब्लाक के गांव नैनिया निवासी एग्रीकल्चर इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत की थी कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि समेत तीन लोगों ने उससे नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए हैं। इस पर मेनका के प्रतिनिधि का कहना था कि शिकायत करने वाला इंजीनियर रालोद नेता और जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह का रिश्तेदार है। दरअसल मंजीत सिंह ने एक दलित से नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए थे और एक व्यक्ति की भूमि पर कब्जा कर लिया था। इन मामलों में केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि ने मंजीत के खिलाफ कार्रवाई की पैरवी की थी, इसलिए मंजीत ने अपने रिश्तेदार भूपेंद्र से उन पर 20 लाख की ठगी का आरोप लगवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
अब मामले में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता के पत्र को संज्ञान में लेने के बाद डीजीपी ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। डीजीपी ने इस बाबत एसपी को पत्र भेजकर पूछा है कि भूपेंद्र की शिकायत पर अब तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की है। इधर, पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता को जांच के लिए कई बार बुलाया जा चुका है लेकिन उसके सामने न आने से असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
डीजीपी का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें भूपेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई न होने के संबंध में जवाब मांगा गया है। दरसअल, शिकायतकर्ता के कई बार बुलाने पर भी न आने और अपना मोबाइल नंबर छिपाने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है। शिकायत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। डीजीपी को जवाब भेजा जा रहा है।
- निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी