फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   What made the wife and shot himself

क्या वजह थी जो पत्नी व खुद को मारी गोली

Sat, 27 Feb 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 27 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
What made the wife and shot himself
मोहल्ला देशनगर निवासी नवल किशोर वाल्मीकी की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था। घरवालों की मानें तो इस बीच दोनों के बीच बेहद मधुर संबंध थे, लेकिन शनिवार को अचानक ऐसी क्या बात हो गई कि नवल किशोर को पहले पत्नी, बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस भी घटना की वजहों को तलाश रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर निवासी वेदप्रकाश वाल्मीकी वार्ड संख्या एक से सभासद हैं। चार भाइयों में तीसरे नंबर के नवल वाल्मीकी की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां के लेखराज चौराहा निवासी आयुर्वेदिक कॉलेज के कर्मचारी सतीश की पुत्री संध्या के साथ 20 जनवरी को हुई थी। परिवार वालों की मानें तो शादी के बाद से अब तक दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। दोनों राजी खुशी से रह रहे थे।
विज्ञापन

सभासद वेदप्रकाश बताते हैं कि शनिवार को भी भाई ने परिवार के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह और छोटा भाई कमल कुछ रिश्तेदारों के साथ बरेली जाने के लिए घर से निकले थे। घर पर परिवार की महिलाएं और दोनों पैरों से विकलांग सबसे छोटा भाई दीपक ही था। ललौरीखेड़ा के पास वह अपने वाहन से पहुंच पाए थे कि घटना की खबर मिली। घर की महिलाओं के मुताबिक नवल और संध्या खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे, जबकि वह लोग दूसरी मंजिल पर चली गईं। आधे घंटे के भीतर घटना हो गई। मामूली बात पर कोई इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि नवल को ऐसी क्या बात थी जो अचानक इतना अखर गई कि वह उसे बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घर से लेकर बाहर तक लगी भीड़ में शामिल लोग भी घटना की वजहों को खंगाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो सुना वही घटना स्थल पर दौड़ चला
मोहल्ला देशनगर में पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना जिसने भी सुनी वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घर के अंदर से लेकर बाहर तक जमा हो गई। विलख रहे परिवार वालों को रिश्तेदार और आसपास के लोग सांत्वना दे रहे थे।

बेटी का शव देख गश खाकर गिरा पिता
मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी सतीश और उसके परिवार वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो परिवार के लोग बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पिता सतीश बरामदे में पुत्री संध्या का शव देखते ही गश खाकर गिर पड़े, जिस पर वहां मौजूद लोग उन्हें उठाकर घर के बाहर लाए और चारपाई पर लेटा दिया।

सूचना के आधे घंटे बाद पहुंचे शहर कोतवाल
घटना की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। सूचना वायरलैस सेट पर प्रसारित हुई। जिस पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी के पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद सीओ सिटी यशवीर सिंह और शहर कोतवाल बीके गौतम भी घटना स्थल पर पहुंचे।


घटना के बाद से मोहल्ले में छाया मातम
मोहल्ला देशनगर में जिस स्थान पर घटना हुई। उससे चंद फर्लांग दूरी पर वाल्मीकी बाहुल्य मोहल्ला नखासा है। घटना के बाद देशनगर और नखासा में मातमी सन्नाटा छा गया। हरेक व्यक्ति घटना से आहत है। शाम को मोहल्ले के कई परिवारों में चूल्हे नहीं जले। लोग घटना के कारणों को लेकर चर्चा करते रहे।



एसपी ने परिवार वालों से की बात
मौके पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के बड़े भाई सभासद वेदप्रकाश और परिवार के अन्य लोगों को ढांढस बंधाया और घटना के बावत जानकारी ली, लेकिन परिवार के लोग घटना के कारणों के बावत कुछ नहीं बता सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed