{"_id":"fc43e34320e94ece169415716b5bf572","slug":"weir-on-the-father-son-dispute-break-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ तोड़ने के विवाद पर पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ तोड़ने के विवाद पर पिता-पुत्र को पीटा
Purnpur
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद पर गांव जादौपुर गहलुइया में मीनू और उसके पिता फैय्याज को और गांव सिंबुआ में खेत जोतने के विवाद पर संदीप सिंह और उसके भाई मंजीत सिंह को गाली-गलौज कर पीट दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। इसके अलावा गांव भगवंतापुर निवासी मुख्तयार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में स्टेट बैंक कर्मी पर थप्पड़ मारने और धमकाकर भगाने का आरोप लगाया।
गांव जादौपुर गहलुइया निवासी मीनू ने बताया कि खेत में धान लगाने गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़ दी। विरोध पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को पहुंचे उसके पिता को भी पीट दिया गया। पुलिस ने मीनू की ओर से गांव निवासी कलीम बेगम व तसलीम बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सिंबुआ में खेत जोतने से मना करने पर हुए विवाद पर संदीप सिंह और उसके भाई मंजीत सिंह से गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने संदीप सिंह की ओर से गांव निवासी हरजिंदर सिंह, शिवा सिंह, गुरजंट सिंह, मारुति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी अमरनाथ को शराब पकड़वाने के शक मेें पीट दिया गया। पुलिस ने अमरनाथ की ओर से गांव निवासी ठाकुल, अनीस, लक्ष्मण, बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सिमरिया ता. महाराजपुर निवासी महेश कुमार को विवाद पर गाली-गलौज कर पीट दिया गया। महेश ने बताया कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी। पत्नी के बारे में पड़ोसी से पूछने पर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने महेश कुमार की ओर से गांव निवासी मुरारी लाल, कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव भगवंतापुर निवासी मुख्तयार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में स्टेट बैंक कर्मी पर थप्पड़ मारने और धमकाकर शाखा से भगाने का आरोप लगाया है। मुख्तयार ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड गायब हो गया है। एटीएम जारी कराने को फार्म जमा करने बृहस्पतिवार को बैंक गया था। आरोप है कि एक बैंक कर्मचारी ने बेवजह उसके थप्पड़ मारा और धमकाते हुए शाखा से भगा दिया। इसकी शिकायत उसने शाखा प्रबंधक से भी की।