{"_id":"c5501eb964a5a17df74d7781408aabee","slug":"weir-in-contention-uncle-nephew-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ विवाद में चाचा भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ विवाद में चाचा भतीजे को गोली मारी
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की मेड़ के विवाद में गांव शेरपुरकलां निवासी 50 वर्षीय अजमत शेर खां
विज्ञापन
और उसके भतीजे शादाब को गोली मार दिया गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां
गंभीर हालत में अजमत शेर खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादाब
खां की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को
कब्जे में लेने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव मुवइयापुर के पास की है। घायल अजमत शेर खां और आरोपी जानेआलम आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के खेत गांव मुवइयापुर में पास-पास हैं। घायल अजमत शेर खां ने बताया कि वह गांव निवासी भतीजे शादाब के साथ बुधवार को खेत पर गया था। वहां उसके रिश्तेदार जाने आलम खां उर्फ चांद मिया समेत कई लोग खेत से मिट्टी खींचकर मेड़ पर जमा कर रहे थे।
इसका विरोध करने पर उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में जाने आलम ने उन लोगों पर गोली चला दी। इससे वह व उनके समीप खड़ा भतीजा शादाब घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में अजमत शेर खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शादाब ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस हिरासत में जाने आलम ने बताया कि मेड़ पर खड़े एक पेड़ को लेकर पहले से चल रहे विवाद पर कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। उसके विरोधी पक्ष के लोग पेड़ कब्जाने के प्रयास में हैं। इसका बुधवार को विरोध किया गया। उसने बताया कि घटना में दोनों ओर से फायरिंग हुई है।
एसपी ने घटना की जानकारी इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह से ली। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया की आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमत शेर खां और उसके भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। इसके चलते जाने आलम की लाइसेंसी बंदूक बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।