{"_id":"5702b2184f1c1bfe52c813b4","slug":"was-sold-for-55-50-million-pcpedha-full-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"55.50 लाख में नीलाम हुई भरापचपेड़ा की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
55.50 लाख में नीलाम हुई भरापचपेड़ा की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
भरापचपेड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा कर उगाई गई गेहूं की फसल को प्रशासन ने नीलाम कर दिया। नीलामी मझोला निवासी रामौतार अग्रवाल के नाम 55.50 लाख रुपये में छूटी।
अमरिया ब्लाक के गांव भरापचपेड़ा में ग्राम पंचायत की करीब दो हजार एकड़ जमीन है। इसमें से करीब 1200 एकड़ जमीन गत वर्ष औद्योगिक हब को आवंटित कर दी गई। शेष बची जमीन में से लगभग 400 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं की फसल बो दी थी। इसकी शिकायत पर पिछले दिनों डीएम ने फसल को नष्ट कराने के बजाए तैयार होने पर नीलामी के आदेश दिए थे। इस पर सोमवार को सदर तहसील सभागार में गेहूं की खड़ी फसल की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर सिंह यादव व तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में सबसे अधिक 55.50 लाख की बोली मझोला निवासी पूर्व चेयरमैन रामौतार अग्रवाल ने लगाई। सर्वाधिक बोली होने पर नीलामी उनके नाम छूटी। तहसीलदार ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि राजस्व खजाने में जमा कराई जाएगी।