फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Utrata found in pond Licking seller 's body

तालाब में उतराता मिला चाट विक्रेता का शव

Fri, 16 Oct 2015 06:41 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 16 Oct 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन

रामलीला रेलवे क्रासिंग रोड पर स्थित एक तालाब में शव उतराता देखे जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त शहर कोतवाली के मोहल्ला गौढ़ी निवासी चाट विक्रेता कैलास यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव घर वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन

मोहल्ला गौढ़ी निवासी बंटी ने बताया कि पिता कैलास यादव शाम को चाट का ठेला लगाते थे। वह शराब के आदी थे। पिता ने चार-पांच दिनों से ठेला भी नहीं लगाया था। वह रोज की तरह गुरुवार को पशुओं को लेकर रामलीला रोड पर चराने गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह पिता के पास पहुंचा। जिस पर पिता साइकिल लेकर कहीं चले गए और वह पशुओं को लेकर घर वापस लौट आया। देर रात तक पिता जब घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। घर वालों ने इधर-उधर खोज की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह पिता का शव रामलीला रोड पर स्थित एक तालाब में उतराता मिला। पिता की साइकिल भी गायब थी। सूचना पर आसाम पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलावा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed