{"_id":"5870e5604f1c1b0a32159118","slug":"uncompromising-woman-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तेल छिड़ककर दंपति ने जिंदा जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर तेल छिड़ककर दंपति ने जिंदा जला दिया
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुलह न करने पर जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के केस में समझौता न करने पर की वारदात
पड़ोस में रहने वाला बेसिक शिक्षक पत्नी समेत नामजद
अस्सी फीसदी झुलसी महिला गंभीर हालत में बरेली रेफर
मारपीट के एक साल से विचाराधीन मुकदमे में सुलह न करने पर पड़ोस में रहने वाले दंपति ने महिला के घर में घुसकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और भाग निकले। महिला की बेटी किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले गई लेकिन करीब अस्सी फीसदी झुलस चुकी महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस में रहने वाले बेसिक शिक्षक और उसकी पत्नी को नामजद करते हुए थाना सुनगढ़ी में तहरीर दी है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले तेजराम गंगवार ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले एक बेसिक शिक्षक से एक साल पहले कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि काफी दिनों से शिक्षक व उसका परिवार समझौते का दबाव बना रहा था। उन्होंने समझौता न करने पर उनकी 40 वर्षीय पत्नी रेखा रानी को जान से मारने की धमकी भी दी थी जो मुकदमे की वादी भी हैं। थी। शनिवार दोपहर वह अपने गांव सिमरिया ताराचंद गए हुए थे। उनकी पत्नी आंगन में कुछ कामकाज कर रही थीं जबकि 14 वर्षीय बेटी श्रुतिका कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी शिक्षक व उसकी पत्नी घर में घुस आए और उनकी पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर बेटी श्रुतिका कमरे से बाहर निकली तो उसने दोनों आरोपियों को घर से बाहर भागते देखा। श्रुतिका ने किसी तरह मां के कपड़ों में लगी आग बुझाकर एंबुलेंस बुलवाई और उसे जिला अस्पताल ले गई। उधर आरोपी महिला ऊषा गंगवार ने आरोप झूठा बताते हुए कहा कि घटना जिस वक्त की बताई जा रही है, उस वक्त उसके पति वहां नहीं थे।
दंपति पर नामजद मुकदमा दर्ज
महिला के पति तेजराम गंगवार की तहरीर पर आरोपी शिक्षक देव कुमार व उसकी पत्नी ऊषा गंगवार के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी