{"_id":"5999ba6a4f1c1b03558b4634","slug":"u-p-100-accused-of-threatening-on-a-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के सिपाही पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 के सिपाही पर धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, नशे की हालत में दुकान में घुसकर जान से मारने की दी धमकी
सुनगढ़ी एसएचओ को पीड़ित ने दी आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर
जनता को पुलिस की मदद कम समय में देने के उद्देश्य से शुरू की गई यूपी 100 पुलिस के एक सिपाही पर अपराधियों से साठगांठ करने और व्यापारी को दुकान में घुसकर धमकाने का आरोप लगा है। एसएचओ सुनगढ़ी को सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर देकर व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की है। जिसमें पीड़ित ने सिपाही से अपनी और परिवारीजनों की जान को खतरा जताया है।
नौगवां पकड़िया गांव निवासी अशरफ अली पुत्र इश्तियाक अहमद ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की देर शाम साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान में दाढ़ी बनवा रहे थे। इस बीच यूपी 100 में तैनात एक सिपाही नशे की हालत में दुकान में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध करने पर अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उक्त सिपाही का क्षेत्रीय अपराधियों से गठजोड़ होने है। जिसको लेकर उसने जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल से उसके अपराधियों से संबंध होने के काफी सबूत मिलने की बात भी कही। पीड़ित ने दी गई तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।