{"_id":"59cbae7c4f1c1b6f548b4bdb","slug":"two-youth-beaten-up-for-evesteasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करने पर दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर से सटे रमनगरा चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से छेड़छाड़ करने पर उत्तराखंड के दो युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। उनको बंधक बनाकर जमकर पिटाई लगाई। बाद में दूसरे पक्ष से लोगों के आने पर पंचायत बैठाई गई और इसमें मामले को निपटाकर रफादफा कर दिया गया। मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
चौकी क्षेत्र के एक गांव में उत्तराखंड बार्डर से सटे मेला घाट इलाके के दो युवक आ गए। इन्होंने किशोरियों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने दोनों युवकों को धर दबोचा। बताते है कि उनको कमरे में ले जाने के बाद बंधक बना कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इसकी सूचना मेलाघाट दी गई। इसके बाद वहां से कुछ लोग बातचीत करने गांव आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पंचायत बैठाई गई। पंचायत के दौरान आरोपियों के माफी मांगने पर मामला पुलिस को सूचना दिए बगैर निपटा दिया गया। रमनगरा चौकी प्रभारी पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि गांव से सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे, लेकिन उनको कोई नहीं मिला। उससे पहले ही पंचायत कर मामला निपटाया जा चुका था। कानूनी कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है।