{"_id":"2bba4e97935b417c18433f1ccf2953b6","slug":"two-teenage-girls-were-molested-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा समेत दो किशोरियों से हुई छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा समेत दो किशोरियों से हुई छेड़छाड़
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही 14 वर्षीय छात्रा को गांव के ही एक युवक ने झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। दूसरी घटना में दो युवकों ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि वह ललौरीखेड़ा के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को ललौरीखेड़ा से पैदल घर आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से गांव का ही सुधीर पाल सिंह बाइक लेकर आ गया। आरोपी सुधीर ने उससे कहा कि खेत में काम कर रहे तुम्हारे पिता ने तुम्हे बुलाया है। झांसे में आकर वह उसकी बाइक पर बैठ गई।
छात्रा के मुताबिक सुधीर कुमार सिंह ने बाइक मोड़ दी और उसे सूनसान रास्ते पर ले जाने लगा। जब उसने कहा कि इधर खेत नहीं है? कहां ले जा रहे हो? इस पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग जब दौड़े तो आरोपी उसे बाइक से उतारकर भाग निकला।
दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुई। एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह दूसरे गांव काम से गए थे। घर में 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। गांव पट्टी कंजानाथ निवासी मुनेंद्र उसके पड़ोसी के साथ घर में घुस आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।
एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों के तीनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मतगणना निपटने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।