फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two soldiers were unable Anti Right Gun, line spot

दो सिपाही नहीं चला सके  एंटीरायट गन, लाइन हाजिर

Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers were unable Anti Right Gun, line spot
प्रदर्शन - फोटो : pilibhit, beureu
उपद्रव एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी किस तरह तैयार हैं, इसका आकलन करने के लिए एसपी ने साप्ताहिक परेड के दौरान एंटीराइट ड्रिल आयोजित की। इस दौरान दो सिपाही एंटीराइट गन ही नहीं चला सके। इस पर एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एक एचसीपी के कार्य पर भी नाराजगी जताई गई। इसके अलावा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। 
विज्ञापन

साप्ताहिक परेड के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर एंटीराइट ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 14 थानों से एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबिल और दो-दो सिपाही बुलाए गए, जिसके बाद एसपी अनिल कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों से टीयर स्मोक सेल, टीयर स्मोक ग्रिनेट, प्लास्टिक पेलिर, रबर बुलेट, एवं 12 बोर पंप एक्शन गन के बारे में जानकारी की। इनको चलवाकर भी देखा गया, जिसमें बरखेड़ा से आए बंटू सिंह और पूरनपुर के हरेंद्र सिंह दोनों सिपाही एंटी राइट गन चलाने में असफल रहे। असलहों के बारे में भी उनका ज्ञान अधूरा निकला। इसके अलावा बीसलपुर कोतवाली में अटैच चल रहे पुलिस लाइन के एचसीपी इंद्रपाल के कार्य पर भी नाराजगी जताई। एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा एचसीपी को भी वापस पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए। बाद में अधिकारियों ने विधिवत जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को डेमो करके दिखाया। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को समय-समय पर पुलिसकर्मियों को एंटीराइट इक्युपमेंट का रिहर्सल कराने के लिए आदेशित किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन के समस्त कार्यालयों, मदों एवं वाहनों का निरीक्षण किया। एकाएक अभिलेख चेक किए गए, जिसमें कुछ खामियां भी सामने आईं, जिनको जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह और समस्त सर्किल अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed