फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two real sons of inspector Sisters beaten

दरोगा के बेटों ने दो सगी बहनों को पीटा, रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2015 11:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two real sons of inspector Sisters beaten
 रंजिशन मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी एक दरोगा के दो पुत्रों ने कॉलोनी की
विज्ञापन
दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। पीड़िता अन्नू की तहरीर देने पर भी सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

राजीव कॉलोनी की अन्नू देवी ने बताया कि उनके  परिवार से पड़ोस में रहने वाले एक दरोगा से पुरानी रंजिश चल रही है। दरोगा बृजेश सिंह वर्तमान समय में बिजनौर जिले में तैनात है। पत्नी और दो बेटे घर पर रहते हैं। अन्नू ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह अपनी बहन कविता के साथ घर वापस आ रही थी।

घर के बाहर बैठी दरोगा की पत्नी ने दोनों बहनों को रोक लिया और गाली देते हुए अभद्रता करने लगीं। जब विरोध जताया तो महिला ने अपने पुत्र रजत व गौरव को बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बुधवार को थाना पहुंची दोनों बहनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed