फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people on the road, armed miscreants looted Madotanda

माधोटांडा रोड पर सशस्त्र बदमाशों ने दो लोगों को लूटा

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/गजरौला। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two people on the road, armed miscreants looted Madotanda
लूट - फोटो : अमर उजाला
किसान से 50 हजार और दवा व्यापारी से 14 हजार की लूट
विज्ञापन

दोनों को बांधकर जंगल में डाल गए बदमाश, लूटी बाइक बरामद
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद घटनाओं को बताया संदिग्ध
 
 माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा स्थल के पास सोमवार रात बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। असलहों के बल पर बाइक सवार युवकों को रोककर उनसे लूटपाट की गई। बाद में दोनों को बांधकर जंगल में डाल गए। पुलिस ने उनकी लूटी बाइक जंगल से बरामद कर ली हैं। 
किसान से लूटे पचास हजार और बाइक
माधोटांडा थाना क्षेत्र के करेलिया गांव निवासी किसान भगवान दास ने बताया कि उनके चचेरे भाई कांताप्रसाद के चार वर्षीय बेटे अंश कुमार का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। चचेरे भाई को आर्थिक मदद के लिए वह दिल्ली जाने के लिए निकले। बाइक से पीलीभीत तक उन्हें छोड़ने के लिए रिश्तेदार प्रेमराज और रोहित उर्फ पालू के साथ बाइक से जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर सिद्धबाबा स्थल के पास पहुंचते ही छह बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। असलहा दिखाकर बाइक और पचास हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद पालू और प्रेमराज को बांधकर खेत में डाल दिया, लेकिन भगवानदास बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। उसने पुलिस को सूचना दी। गजरौला पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और जंगल से बाइक बरामद कर ली। इधर, किसान भगवान दास की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान तीनों के एक जगह पर शराब पीने का पता लगा है। भगवानदास से मंगलवार को दुबारा घटनास्थल पर ले जाने को कहा गया तो वह दूसरी जगह ले गया। इसके अलावा तीनों युवक अलग-अलग कहानी बता रहे है। 
विज्ञापन


दवा कारोबारी से लूटे 14 हजार
लूट की दूसरी वारदात भी सिद्धबाबा स्थल के पास ही हुई। गजरौला के मढरिया गांव के रहने वाले दवा व्यापारी आनंद कुमार का गांव मथना जप्ती में मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। सिद्धबाबा स्थल के पास पहुंचते ही तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर बाइक और चौदह हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद पास के जंगल में बांधकर डाल दिया। तीन घंटे बाद छूटकर पीड़ित रिछौला पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों को तलाशा। इस दौरान घटनास्थल से खाली पर्स और बाइक बरामद हो गई। एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी ने इस बाबत बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बदमाशों द्वारा जिन बाइक को लूटने की बात कही गई, वे दोनों मौके से बरामद हो गई हैं। कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे लूट की घटनाएं संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। जांच की जा रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed