{"_id":"5905edfe4f1c1b36514412fe","slug":"two-laborers-from-the-fire-from-asia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खाक हो गए दो मजदूरों के आशियाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से खाक हो गए दो मजदूरों के आशियाने
अमर उजाला ब्यूरो न्यूरिया।
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
खुराफात के तहत आग लगाने की आशंका
अज्ञात कारणों के चलते पिपरिया अगरू गांव में एक साथ दो घरों में आग लग गई। इसमें 20 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया।
गांव के रहने वाले शोभाराम व धर्मपाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। दोनों का मकान पास-पास है। शनिवार रात नौ बजे दोनों आंगन में खाना खा रहे थे। इस बीच अचानक दोनों के मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पहले परिवार वालों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर कुछ देर में ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाया जा सका। पीड़ित मजदूरों ने बताया कि हादसे में 20 हजार रुपये, अनाज व घरेलू सामान की क्षति हुई है।