{"_id":"58cd70874f1c1b992132c25f","slug":"two-kotwal-suspended-for-defying-sp-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश की अवहेलना पर दो कोतवाल निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के आदेश की अवहेलना पर दो कोतवाल निलंबित
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आदेश को दरकिनार करना जिले के दो थाना प्रभारियों को महंगा पड़ गया। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। देर शाम हुई कार्रवाई का पता लगते ही महकमें में हड़कंप मच गया है।
पिछले दिनों जिले के थानों में मरम्मत कार्य कराया गया था। जिसके बिल थाना प्रभारियों से मांगे गए थे। कई बार कहने के बाद भी जहानाबाद इंस्पेक्टर राकेश सिंह व दियोरियाकलां कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बिल नहीं दिए। एक दिन पूर्व क्राइम मीटिंग के दौरान भी दोनों थाना प्रभारियों से एसपी ने बिल मांगे, लेकिन इस बार भी दोनों ने कप्तान के आदेश को अनसुना कर दिया। शनिवार देर शाम आदेश की अवहेलना करने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने जहानाबाद व दियोरियाकलां थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।