{"_id":"3376d564be2d007a9d3b60c27219671b","slug":"two-hundred-unknown-people-reported-riots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई सौ अज्ञात लोगों पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई सौ अज्ञात लोगों पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव बबूरा में बारात की बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत की घटना के बाद गुस्साई भीड़ द्वारा बस में की गई तोड़फोड़ और दहेज के सामान को तहस नहस करने के मामले में ढाई सौ लोगों के खिलाफ बलवा, आगजनी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पहले इस मामले में दूल्हा पक्ष के लोगों को रिपोर्ट के लिए राजी करती रही, लेकिन जब वे तैयार न हुए तो एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निगोही क्षेत्र के गांव पड़सरा से शनिवार को बारातियों को बैठाकर वापस पूरनपुर के गांव रंपुरा जा रही एक बस ने बमरोली-बिलसंडा मार्ग के मध्य स्थित गांव बबूरा तिराहे पर बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे गांव मीरपुर हर्रायपुर निवासी बाइक सवार मुकुट बिहारी के पुत्र विश्वनाथ की मौके पर मौत हो गई थी। पीछे बैठा साथी घायल हो गया था। घटना से गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ करते हुए पलट दिया और आग लगाने की भी कोशिश की थी।
साथ ही दहेज का हजारों रुपये का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया था। यह सब उपद्रव ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में किया। इसकी पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी की है। लोगों ने गल्ला व्यापारी शांतनु गुप्ता के गोदाम में बंद परिचालक को भी बाहर निकालने की कोशिश की, जिस पर पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई थी। यहां तक की लोग पुलिस पर हमलावर भी हो गए थे।
विज्ञापन
देर रात एसओ राजेश यादव ने गांव मीरपुर एवं हर्रायपुर के करीब ढाई सौ लोगों के खिलाफ बलवा, लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि वीडियो क्लीपिंग के सहारे पहचान कराकर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बस चालक का नहीं लगा सुराग
मृतक युवक के चाचा नरायनलाल की ओर से पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई थी। अभी बस चालक पकड़ में नहीं आ सका है।
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
बिलसंडा। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक विश्वनाथ का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसके अंतिम संस्कार में सैकड़ों की तादात मेें ग्रामीण शामिल हुए। भाजपा विधायक रामसरन भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।