{"_id":"57321ae34f1c1bdf6e919aed","slug":"two-houses-from-burglars-cash-jewelery-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से नगदी, जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घरों से नगदी, जेवरात उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निवासी हरिसुमरन और जगन्नाथ के घर घुसे चोरों ने तीस हजार रुपये, जेवरात आदि सामान चुरा लिया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
हजारा निवासी हरिसुमरन ने बताया कि वह रात को परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। घर में घुसे चोरों ने उसकी पत्नी पुष्पा देवी के सिंगारदान में रखी पायल, सोने की झुमकी, अंगूठी चोरी कर ली। इसके अलावा उसके पिता जगन्नाथ के कमरे से सोने के कुंडल, पायल, तीस हजार रुपये, करीब पांच किलो वजन की रेजगारी चुरा ली। चोरों ने उसके पड़ोसी सियाराम के घर से बक्सा चुरा लिया, जो सुबह गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। सियाराम ने बताया कि बक्से में मात्र कपड़े थे। जो चोर खेत में बिखेर गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी एसओ सीपी सिंह ने किसी चोरी की घटना से इनकार करते हुए बताया कि चोरी की तहरीर अभी नहीं आई है।