{"_id":"7a4b4f5b0db9f3bba1da37200fd47ee9","slug":"two-brothers-beaten-path-surrounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में दो भाईयों को घेरकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते में दो भाईयों को घेरकर पीटा
पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने गांव से शहर आ रहे दो राजमिस्त्री भाईयों की घेरकर पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी राजमिस्त्री मोहम्मद हसन व जावेद उर्फ पप्पूू कोटेदार के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह मोहम्मद हसन अपने भाई असगर के साथ काम पर पीलीभीत आ रहा था। लालपुर चौराहे के निकट जावेद ने अपने भाई मोहम्मद फारुख, और दो अन्य मोहम्मद नाजिम व मोहम्मद आकिल के सहयोग से दोनों को घेर लिया। चारों ने दोनों भाईयों को गालियां देते हुए जमकर पिटाई की। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों के आने पर चारों हमलावर फरार हो गए। घायल दोनों भाईयों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। इसे पूर्व भी 18 दिसंबर को आरोपियों ने दोनों भाईयों के साथ मारपीट की थी जिसकी एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन