{"_id":"bbb8876f1ec02a01979efe24124647f6","slug":"tte-and-railway-eckart-the-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई व रेलवे एस्कार्ट से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीटीई व रेलवे एस्कार्ट से की अभद्रता
पीलीभीत।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त एक सीआरपीएफ जवान ने ट्रेन के कोच में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर जवान ने टीटीई व रेलवे एस्कार्ट से भी अभद्रता की। जीआरपी ने
रिपोर्ट दर्ज की है और आरोपी जवान को जेल भेज दिया गया है।
घटना ट्रेन संख्या 52228 टनकपुर-पीलीभीत में घटी। एक सीआरपीएफ जवान ट्रेन के कोच संख्या एस फोर में खटीमा से चढ़ा। बताते हैं कि जवान ने कुछ देर बैठने के बाद कोच में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी कोच में मौजूद टीटीई को हुई। टीटीई ने मौके पर पहुंचकर जवान से हंगामा न करने की बात कहने के साथ टिकट मांगा। जिस पर जवान ने टिकट दिखाने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर रेलवे एस्कार्ट भी कोच में जा पहुंचा। आरोप है कि पूछताछ करने पर जवान ने रेलवे एस्कार्ट व टीटीई से भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। इससे कोच में मौजूद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर टीटीई एसके सिंह ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर जवान पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिस पर जीआरपी ने जवान को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि होने पर जवान को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में जवान ने अपना नाम पूरन सिंह निवासी गांव देवरी, खटीमा जिला उधम सिंह नगर बताया। एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीटीई व रेलवे एस्कार्ट से अभद्रता करने वाले सीआरपीएफ जवान को जेल भेजा गया है। जवान झारखंड में तैनात है और छुट्टियां बिताकर घर से झारखंड जा रहा था।