{"_id":"58f265e24f1c1bf77fcf4f4f","slug":"trying-to-misbehave-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के भीतर घुसकर गांव के एक युवक ने महिला को नहाते वक्त पकड़ लिया। इसके बाद चाकू के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर परिवारीजनों को आता देख आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर निकल गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर दी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसके पति नमाज पढने गए हुए थे। सास घर पर कामकाज कर रहीं थी और वह नहाने चली गई। इस बीच गांव का अर्जुन मौका पाकर घर में घुस आया और उसको नहाते वक्त बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोपी ने अश£ील हरकतें की, विरोध करने पर चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंच गई। जिसे देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने गांव के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन